Preposition (English Grammar)

0

PREPOSITION IN HINDI

Preposition in Hindi संबंध सूचक अव्यय Preposition वह शब्द जो संज्ञा Noun या सर्वनाम Pronoun जो वाक्य के दूसरे भाग के बीच में संबंध को बताता है। जहां पर जिस संज्ञा Noun और सर्वनाम Pronoun के साथ सम्बन्ध सूचक अव्यय या पूर्वसर्ग Preposition का प्रयोग किया जाता है, उसे Object कहते हैं।Preposition is the word that is generally placed before a noun or a pronoun to express its relation with other part of the sentence

Preposition के प्रकार

Preposition वे शब्द हैं जो noun या pronoun और वाक्य में अन्य शब्दों के बीच के संबंध को दर्शाते हैं। कुछ सामान्य प्रकार के preposition में शामिल हैं:
1.    Time prepositions: ये noun या pronoun और समय के बीच के संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “at,” “on,” “in,” “before,” “after,” “during,” and “since.”
2.    Place prepositions: ये noun या pronoun और स्थान के बीच के संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “in,” “on,” “at,” “under,” “over,” “beside,” “behind,” and “between.”
3.    Directional prepositions: ये noun या pronoun और दिशा के बीच के संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “to,” “from,” “toward,” “into,” “onto,” and “out of.”
4.    Manner prepositions: ये noun या pronoun और manner or method के बीच संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “with,” “by,” “like,” “as,” and “through.”
5.    Agentive prepositions: ये noun या pronoun और एक एजेंट या कारण के बीच संबंध बनाए रखते हैं। मिसाल में शामिल “by,” “through,” and “because of.”
6.    Instrumental prepositions: ये noun या pronoun और instruments or tool के बीच संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “with,” “by,” and “using.”
7.    Possessive prepositions: ये noun या pronoun और possession के बीच के संबंध को दर्शाते हैं। उदाहरणों में शामिल “of,” “for,” and “belonging to.”

 

USE OF “FOR”

v  For का प्रयोग अनिश्चित समय (सुबह, दोपहर, शाम, दिन, महीना और साल का नाम) यानि समय की अवधि के साथ होता है जब भी कभी वाक्य में रहा है या रहा था या रहा होगा, रही है या रही थी या रही होगी, रहे हैं या रहे थे या रहे होंगे का प्रयोग भी होता है।

  • काफी देर से [ For a long ], कुछ देर से [ For a while ],के लिए या के उद्देश्य से, के कारण.
  • वस्तुओं की कीमत बताने के लिए, की ओर दिशा [ The direction ] बताने के लिए, के पक्ष में बताने के लिए।

1. राज 5 घंटे से पढ़ रहा है।
1. Raj has been studying for 5 hours.

2. सोनम घूमने के लिए जाती है।
2. Sonam goes for a walk.

3. यह मिठाइयां बच्चों के लिए है।
3. These sweets are for children.

4. मैंने यह किताब 50 रु. में ख़रीदा।
4. I bought this book for 50 Rs.

USE OF “AT”

सामान्यतः At का अर्थ पर के लिए होता है।
  • निश्चित समय के साथ में या पर बताने के लिए इस्तेमाल करते हैं। [With point of time ]
  • छोटी स्थान या जगह के साथ के लिए इस्तेमाल करते हैं। [ With small places ]
  • किसी वस्तु की कीमत बताने के लिए इस्तेमाल करते हैं। [ To tell the cost of something ]
  • रात और दोपहर के साथ भी इस्तेमाल करते हैं। [ With night or noon ]
  • किसी खास मौके के लिए या त्योहार के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। [ with any events or fastival ]

1. मैं अभी घर पर हूँ।

1. I am at home now.

2. राज एक पिज्जा की दुकान पर काम करता है।
2. Raj works at a pizza shop.

3. मैं गंगा नगर में रहता हूँ।
3. I live at ganga nagar.

4. सोनाली रोज सुबह 5 बजे उठती है। [Time ]
4. Sonali gets up at 5 am daily.

5. सोनम दिवाली में घर आएगी।
5. Sonam will come home at Diwali.

USE OF “FROM”

  • सामान्यतः From का अर्थ से के लिए इस्तेमाल होता है।
  • किसी स्थान या जगह से आना या जाना बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ To tell some place ]
  • किसी समय से कुछ करना बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ To tell point of time ]
  • किसी चीज की स्रोत या उत्पत्ति बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ To tell the source or origin of something ]
  • किसी चीज का इस चीज से बना हुआ है बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ Made form ]
  • किसी चीज का अलग होना या बच निकलना के अर्थ बताने के लिए भी इस्तेमाल होता है। [ Sense of separaton ]

1. राज दिल्ली से आ रहा है।
1. Raj is coming from Delhi.

2. मैं कल से काम करूंगा।
2. I will work from tomorrow

3. कुएं से पानी निकालो।
3. Draw the water from a well.

4. मिठाइयां दूध से बनी हुई है।
4. Sweets are made from milk.

5. आम पेड़ से गिरा।
5. The mango fell from the tree.

 

USE OF “SINCE”

सामान्यतः Since का अर्थ 'से 'के लिए इस्तेमाल होता है। मुख्य तौर पर Since का उपयोग निश्चित समय के लिए होता है और साथ में जब भी कभी वाक्य में रहा है, रहा था, रहा होगा का उपयोग होता है।

उदाहरण

1. मैं कल रात 10 बजे से टीवी देख रहा हूँ।
1. I am watching TV since 10 pm last night.

2. सोनम सुबह से टहल रही है।
2. Sonam has been walking since morning.

3. मैं 2010 से अंग्रेजी सीख रहा हूँ।
3. I have been learning english since 2010.


"USE OF “IN”

सामान्यतः In का अर्थ में के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल समय के साथ होता है। महीनों, साल, मौसम, शताब्दी बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ With Time ] In 5 years, In One day, In 2018, In The Morning, In The Evening, In Winters, In March
  • किसी बड़े स्थान के साथ जैसे की कोई देश, कोई राज्य, बड़ा नगर के लिए इस्तेमाल होता है। [ With large places … Counrty, State, City ]
  • किसी चीज या वस्तु के अंदर में बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ In some object ]

उदाहरण

1. मेरा जन्म 1999 में हुआ था।
1. I was born in 1999.

2. मैं एक घंटे में वापस आ जाऊंगा।
2. I will return in an hour.

3. वह घर में है।
3. He is in the home.

4. हिमानी दिल्ली में रह रही है।
4. Himani is living in Delhi.

5. अमृता का व्यापार अच्छी स्थिति में है।
5. Amrita’s business is in good condition.


USE OF “ON” 

सामान्यतः On का अर्थ पर या में के लिए ही उपयोग होता है।
  • जब कोई एक बड़ा वस्तु दूसरे वस्तु [ विराम अवस्था ] के ऊपर में रखा हुआ तो इस अर्थ के लिए ही उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग दिन और दिनांक बताने के लिए होता है। [ With day and date ]
  • इसका उपयोग विषय या के संबंध के अर्थ के लिए ही उपयोग होता है।

उदाहरण

1. पुस्तक मेज पर है।
1. The book is on the table.

2. सोनम रविवार को पहुँची।
2. Sonam arrived on sunday.

3. यह पुस्तक सचिन तेंदुलकर के ऊपर है।
3. This book is on Sachin tendulkar.

4. मेरी पुस्तक मेज़ पर है।
4. my book is on the table.

5. मेरे स्कूल बैग टेबल पर भी है।
5. My school bag is also on the table.


USE OF “AFTER”

सामान्यतः After का अर्थ बाद में या के बाद के लिए इस्तेमाल होता है।
  • समय को सूचित करने वाले शब्द के इस्तेमाल में करते हैं। [ Time expressing words ]
  • इसका इस्तेमाल के बावजूद के अर्थ के रूप में करते हैं। [ Inspite of ]
  • इसका इस्तेमाल के पीछे पड़ना के अर्थ के रूप में करते हैं।

उदाहरण

1. फरवरी मार्च के बाद आता है।
1. March comes after February.

2. मेरी सभी सावधानी के बावजूद ये चोरी हो गया।
2. After all my care it was stolen.

3. मैं बेवजह सोनम के पीछे पड़ा था।
3. I was unnecessarily after sonam.

4. शुक्रवार गुरुवार के बाद आता है।
4. Friday comes after thursday.

5. हिमानी रात 10 बजे के बाद सो जाती है।
5. Himani falls asleep after 10 o’clock in the night.


USE OF “BEHIND”

सामान्यतः Behind का अर्थ 'पीछे' के लिए उपयोग होता है।
  • इसका इस्तेमाल पीछे (समय से) के अर्थ के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग पीछे (क्रम में) [ In order ] के अर्थ के लिए होता है।
  • इसका उपयोग पीछे (छिपा हुआ) के अर्थ के लिए होता है।

उदाहरण

1. ट्रेन समय से पीछे है।
1. The train is behind time.

2. शिक्षक मेरे पीछे खड़ा था।
2. The teacher was standing behind me.

3. मेरे घर के पीछे एक पेड़ है।
3. There is a tree behind my house.


USE OF “BEFORE”

सामान्यतः Before का अर्थ 'पहले' या सामने के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग के सामने के अर्थ के लिए होता है।
  • इसका उपयोग के पहले या से पहले के अर्थ के लिए होता है।

उदाहरण

1. वह पुलिस इंस्पेक्टर के सामने खड़ा था।
1. He was standing before the police inspector.

2. वो समय से पहले घर पहुँचेगा।
2. He will reach home before time.

3. वह एक पेड़ के सामने खड़ा था।
3. He stood before of a tree.

4. करने से पहले आप सोचो।
4. Think before you act.

5. मरने से पहले वह अच्छा इंसान था।
5. He was a good person before died.


USE OF “ABOVE”

सामान्यतः Above का अर्थ ऊपर के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग किसी सतह के स्तर से ऊपर के अर्थ के लिए होता है। [ Higher than या Level ]
  • इसका उपयोग किसी सूची में स्थान ऊपर होने के अर्थ के लिए होता है। [ Up in list ]

उदाहरण

1. आकाश हमारे सिर के ऊपर है।
1. The sky is above our head.

2. हवाई जहाज बादलों से ऊपर उड़ रहा है।
2. The airplane is flying above the clouds.

3. सोनम हमारे कमरे के ऊपर में रहती है।
3. Sonam lives in the room above us.

4. राजू छत के ऊपर है।
4. Raju is above the roof.

5. पेड़ के ऊपर फल है।
5. The fruit is above the tree.


USE OF “OFF”

सामान्यतः Off का अर्थ 'से' के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग किसी स्थान से अलग होने (ऊपर से नीचे की ओर) के अर्थ के लिए होता है।
  • इसका उपयोग दूर रहो के अर्थ के लिए भी उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग कुछ दूरी पर होने का भाव बताने के लिए उपयोग होता है।

उदाहरण

1. सोनाली पेड़ से गिर पड़ी।
1. Sonali fell off the tree.

2. बिल्ली टेबल से कूदी।
2. The cat jumped off the table.

3. फूलों से दूर रहो।
3. Keep off the flowers.

4. मेरा कार्यालय एक लंबा रास्ता में है।
4. My office is a long way off. 

5. सोनम ने अपना कोट लिया और उसे लटका दिया।
5. Sonam took her coat off and hung it up.


USE OF “WITH”

सामान्यतः With का अर्थ 'साथ में' के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग के साथ के अर्थ के लिए होता है।
  • इसका उपयोग से या के द्वारा (औजार या यंत्र के पहले) के अर्थ के लिए होता है। [ Instruments or tools ]
  • इसका उपयोग से का अर्थ कारण का भाव बताने के लिए होता है।

उदाहरण

1. मैं अपने परिवार के साथ रह रहा हूँ।
1. I am living with my family.

2. सोनम निम्बू को एक चाकू के द्वारा काटता है।
2. Sonam cuts the lemon with a knife.

3. मेरा कुत्ता मेरे साथ है।
3. My dog is with me.

4. राजू बुखार से बीमार है।
4. Raju is ill with fever.


USE OF “THROUGH”

सामान्यतः Through का अर्थ के 'माध्यम से या से' के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग किसी वस्तु के आर पार देखना के अर्थ के लिए होता है। [ To see through some object ]
  • किसी ऐसी वस्तु या स्थान से गुजरना जो ऊपर, नीचे और किनारों से बंद हो के अर्थ के लिए होता है। [ To move through a structure ]

उदाहरण

1. वह इस छेद के माध्यम से अंदर देख सकता है
1. He can see inside through this hole.

2. वे एक कार के माध्यम से आ रहे हैं।
2. They are coming through a car.

3. पानी इस पाइप से गुजर रहा है।
3. Water is passing through this pipe.


USE OF “UNDER”

सामान्यतः Under का अर्थ नीचे के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग के नीचे (स्थान) के संदर्भ में किया जाता है। [ To under ]
  • इसका उपयोग से कम के अर्थ में किया जाता है। [ Less than या Younger than ]

उदाहरण

1. बिल्ली कुर्सी के नीचे बैठी हुई है।
1. The cat is sitting under the chair.

2. उसकी उम्र आवश्यकता से कम थी।
2. She was under age.

3. टेबल के नीचे चूहा है।
3. The mouse is under the table.


USE OF “BENEATH” AND “UNDERNEATH”

सामान्यतः Beneath & Underneath का अर्थ नीचे के लिए ही उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग किसी के नीचे को पूरी तरह से छूते हुये अर्थ के लिए उपयोग होता है। [ Subject and object fully touched ]

उदाहरण

1. मेरा कमरा आपके कमरे के नीचे है।
1. My room is underneath your room.

2. पेन मेरे कॉपी के नीचे है।
2. The pen is beneath my copy.

3. पैसे तकिये के नीचे है।
3. The money is underneath pillow.


USE OF “BETWEEN”

सामान्यतः Between का अर्थ बीच में के लिए उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग दो वस्तुओं या व्यक्तियों के बीच में के अर्थ के लिए उपयोग होता है। [ Between Two objects या persons ]
  • इसका उपयोग समय या दो घटनाओं को व्यक्त करने के लिए उपयोग होता है। [ Express time ]

उदाहरण

1. पुस्तक दो टेबलों के बीच में रखा हुआ है।
1. Book is lying between two tables.

2. 08:00 बजे से 08:30 बजे तक हमसे संपर्क करें।
2. Contact us between 08:00 a.m. to 08:30 p.m.

3. दो पुस्तकों के बीच कॉपी रखी है।
3. Copy between two books is kept.


USE OF “AMONG”

सामान्यतः Among का अर्थ बीच में के लिए ही उपयोग होता है।
  • इसका उपयोग दो से अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों के बीच में के अर्थ के लिए उपयोग होता है। [ More than two objects या persons ]

उदाहरण

1. केटी पैरी दुनिया के लाखों लोगों में लोकप्रिय है।
1. Katy perry is popular among millions of people in the world.

2. मैं दस लोगों के बीच में था।
2. I was among ten people.

3. मेरा भाई लड़कियों के बीच में खड़ा है।
3. My brother is standing among the girls.

4. मेरे पिताजी लड़कों के बीच में हैं।
4. My dad is among boys.


USE OF “BY”

सामान्यतः By का अर्थ 'द्वारा​' के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल किसी यातायात या वाहन का इस्तेमाल करते समय इसका उपयोग होता है।
  • इसका इस्तेमाल कर्मवाच्य [ Passive Voice ] के वाक्य बनाते समय करते हैं।
  • इसका इस्तेमाल तक ( समय से पहले ) के अर्थ में केवल Simple Future Tense में करते हैं।
  • इसका इस्तेमाल से होकर गुजरना के अर्थ में भी किया जाता है।

उदाहरण

1. मैं यहां ट्रेन से आया।
1. I came here by the train.

2. राज अपने बड़े भाई के द्वारा पीटा गया।
2. Raj was beaten by his elder brother.

3. वह सुबह 6 बजे तक निकल जायेगा।
3. He will leave by 6 o’clock in the morning.

4. हर शाम को मैं स्कूल से होकर गुजरता हूँ।
4. I go by the school every evening.


USE OF “UPON” या ONTO”

सामान्यतः Upon या Onto का अर्थ पर के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल पर के अर्थ में जब गति [ Motion ] की बात हो तब उस स्थिति में भी किया जाता है।

उदाहरण

1. बिल्ली टेबल के ऊपर कूदा।
1. The cat jumped upon table.

2. एक मकड़ी मेरे सिर के ऊपर गिरा।
2. A spider fell upon my head.

3. एक तोता पेड़ पर बैठ गया।
3. A parrot sat upon the tree.

4. आम पेड़ के ऊपर से गिरा।
4. The mango fell onto the tree.


USE OF “TO”

सामान्यतः To का अर्थ से या के या तक के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल की ओर या की तरफ के अर्थ को बताने के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है। [ Towards ]
  • इसका इस्तेमाल समय बताने से पहले या कम या बाकी के अर्थ में वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल को के छुपे हुए अर्थ को बताने में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. पहले उत्तर की ओर जाओ, फिर दक्षिण में।
1. Go to North first, then to South.

2. पांच बजने में पांच मिनट बाकी है।
2. It is five minutes to Five.

3. वह विद्यालय जा रही है।
3. She is going to school.

4. मैं आगरा से दिल्ली गया।
4. I went to Agra from Delhi

5. सोनम घर की तरफ गयी।
5. Sonam went to the house.


USE OF “OF”

सामान्यतः Of का अर्थ 'का' या 'के' या 'की' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल अधिकार या संबंध या रखना के अर्थ बताने में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल बना होना के अर्थ बताने में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के कारण के अर्थ को बताने में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. यह राज का घर है।
1. This is the house of raj.

2. दशरथ अयोध्या का राजा था।
2. Dashrath was the king of Ayodhya.

3. कुर्सी लकड़ी से बना है।
3. The chair is made of wood.

4. वह बुखार से मर गया।
4. He died of fever.

5. आइसक्रीम बर्फ से बना होता है।
5. Ice cream is made of ice.


USE OF “ABOUT”

सामान्यतः About का अर्थ 'बारे में' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के बारे में या के संबंध में के अर्थ को बताने में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के आस पास के अर्थ को बताने में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. मैं उसके बारे में सब कुछ जानता हूं ।
1. I know everything about him.

2. तुम मुझे अपने देश के बारे में बताओ।
2. Tell me about your country.

3. आप मुझे अपने परिवार के बारे में बताओ।
3. Tell me about your family

4. मुझे इंडिया के बारे में कुछ और बताओ।
4. Tell me something else about India.

5. संगीता ने टेबल के आस पास पेन गिरा दिया।
5. Sangeeta dropped the pen about the table.


USE OF “TOWARDS” या TOWARD”

सामान्यतः Towards या Toward का अर्थ 'की ओर' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल की ओर (दिशा) बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ For Direction ]
  • इसका इस्तेमाल के प्रति के अर्थ को बताने में होता है।

उदाहरण

1. राजेश हवाई अड्डे की ओर जा चूका है।
1. Rajesh has gone towards the airport.

2. मैं मंदिर की ओर जा रहा हूँ।
2. I am going towards the temple.

3. मैं गरीबों के प्रति दयालु हूँ।
3. I am kind towards the poor. 

4. हमें पशुओं के प्रति दयालु होना चाहिए।
4. We must be kind towards animals.


USE OF “OVER”

सामान्यतः Over का अर्थ के 'ऊपर के' अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के ऊपर बिना छुए हुए के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ Without Touch ]
  • इसका इस्तेमाल सभी जगह के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है। [ All over ]
  • इसका इस्तेमाल से अधिक के अर्थ को बताने के लिए होता है। [ More than ]

उदाहरण

1. हमारे सिर पर एक छत है।
1. There is a roof over our heads.

2. अंग्रेजी पूरी दुनिया में बोली जाती है
2. English is spoken all over the world.

3. श्री राज पचास ( उम्र ) से अधिक है।
3. Mr. raj is over fifty.

USE OF “WITHIN”

सामान्यतः Within का अर्थ 'अंदर' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल समय के खत्म हो जाने से पहले के अर्थ को बताने में इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. मुझे 1 किलोमीटर दौड़ने में 5 मिनट से कम लगता है।
1. I can run 1 k.m. within 5 minutes.

2. मैं पांच घंटे के अंदर वापस आऊंगा।
2. I will come back within five hours.

3. मैं दो मिनट के अंदर घर आ जाऊंगा।
3. I will come home within two minutes.


USE OF “THAN”

सामान्यतः Than का अर्थ 'से' या 'की अपेक्षा' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के बजाय या की अपेक्षा छुपे हुए के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसके साथ Than का इस्तेमाल एक दूसरे का तुलना Compare करने के लिए होता है।

उदाहरण

1. मैं तुमसे बेहतर हूं।
1. I am better than you.

2. मै तुमसे लम्बा हूॅं।
2. I am taller than you.

3. राजू रोहन की अपेक्षा अमीर है।
3. Raju is rich than Rohan.

4. में तुमसे ज्यादा अच्छा हूँ।
4. I am better than you.


USE OF “AGO”

सामान्यतः Ago का अर्थ 'पहले​' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल पहले ( समय के साथ ) के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. सोनम पांच साल पहले आई।
1. Sonam came five years ago.

2. मैंने दो साल पहले एम.बी.ए किया था।
2. I had done M.B.A. two years ago.

3. रीना दस साल पहले अच्छी थी।
3. Reena was good ten years ago.

4. मैं तीन साल पहले दिल्ली में रहता था।
4. I lived in Delhi three years ago.

5. राजू एक साल पहले अस्पताल में था।
5. Raju was in the hospital a year ago.


USE OF “EXCEPT”

सामान्यतः Except का अर्थ के 'सिवाय या 'को छोड़कर' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल को छोड़कर के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के अलावा के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. यह विद्यालय रविवार को छोड़कर हर दिन खुलता है।
1. This school opens every day except Sunday.

2. मैं तुम्हें छोड़कर किसी को भी हरा सकता हूं।
2. I can beat anyone except you.

3. सीमा को छोड़कर सभी लड़कियां स्कूल में है।
3. All the girls in school except Seema.


USE OF “DURING”

सामान्यतः During का अर्थ 'दौरान' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल के दौरान ( समय ) के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. मैं छुट्टियों के दौरान न्यूयॉर्क शहर में था
1. I was in New York City during vacations.

2. ब्रेक के दौरान मैं एमएस धोनी से मिल सकता हूं।
2. I can meet MS Dhoni during the break.

3. मैं पढ़ाई के दौरान अच्छा था।
3. I was good during the study.

4. मैं नौकरी के दौरान अच्छा कमाता था।
4. I used to earn good during the job.

5. राजू बचपन के दौरान खूब शरारती था।
5. Raju was quite naughty during childhood.


USE OF “TILL”

सामान्यतः Till का अर्थ 'तक' के अर्थ के लिए वाक्य में इस्तेमाल होता है।
  • इसका इस्तेमाल तक ( समय की लिए ) के अर्थ को बताने के लिए होता है।
  • इसका इस्तेमाल दिन और समय के साथ के अर्थ को बताने के लिए इस्तेमाल होता है।

उदाहरण

1. मैं 7 बजे तक खेलूँगा।
1. I will play till 7 o’clock..

2. सोनम मेरे साथ रविवार तक रहेगी।
2. Sonam will stay with me till sunday.

3. मैं एक साल तक घर नहीं जाऊंगा।
3. I will not go home till a year.

 

 

 

 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)